{"_id":"5b9424ed867a557ffd368411","slug":"191536435437-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजपुरा में पशु तस्करी में पकड़ी गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजपुरा में पशु तस्करी में पकड़ी गई महिला
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा। ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रही एक महिला समेत तीन तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी को गोवंशीय पशु तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पशु तस्करी में महिला के पकड़े जाने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को पिकअप गाड़ी में भरकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने देख लिया। शोर मचाने के बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सवाल जवाब किए तो पशु तस्कर फंस गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। गाड़ी में दो गोवंशीय पशु भरे हुए थे। पूछताछ में पता लगा कि दोनों पशु तस्कर महिला को इसलिए साथ रखते थे कि पुलिस उन पर शक न करे। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम ओमपाल गांव मलिकपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं, सुशीला निवासी दुर्गा कालोनी इस्लामनगर रोड बहजोई व मनोज कुमार आलपुर मैथरा थाना बहजोई बताया है।