{"_id":"5b92d407867a557eca0903c5","slug":"191536349191-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन में गूजेंगा राशन वितरण प्रणाली में धाधली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन में गूजेंगा राशन वितरण प्रणाली में धाधली का मुद्दा
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/बबराला। गुन्नौर विधानसभा में राशन वितरण प्रणाली में धांधली, चकबंदी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और ग्राम पंचायतों में घोटाले में दोषियों को बचाने के का आरोप लगाते हुए गुन्नौर विधायक ने अपनी तहसील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पनपने की बात कही है। उन्होंने जिलाधिकारी को इस पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अब वह भ्रष्टाचार के इन मामलों को शासन में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने बताया कि तहसील गुन्नौर में सभी कोटेदारों को प्रत्येक माह राशन के उठान के समय बड़े पैमाने पर सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। कोटेदारों के कुछ मुखिया एकत्रित करते हैं। जिसे पूर्ति विभाग में जिले के बड़े अधिकारियों को पहुंचाया जाता है। इससे राशन कोटेदार गांव में राशन वितरण प्रणाली में धांधली कर गरीबों का राशन हड़पते हैं और सरकार के द्वारा गरीबों को चलाई जा रही खाद्य सुरक्षा योजना को पलीता लग रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिला स्तरीय अधिकारियों से की गई है लेकिन बार-बार दोषियों को बचाया जा रहा जाता है। उन्होंने कहा कि गुन्नौर तहसील में चकबंदी के तत्कालीन कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर सरकारी जमीन का बंदरबांट कर दिया गया जिसमें जिलाधिकारी ने जांच कराकर दोषी कर्मचारियों को निलंबित भी किया। लेकिन चकबंदी आयुक्त में सांठगांठ कर कुछ अधिकारी अपने आप को सुरक्षित रखने में कामयाब रहे हैं। इससे गुन्नौर क्षेत्र में हुए चकबंदी फर्जीवाड़े में और भी मामले सामने आ सकते हैं। साथ ही गुन्नौर तहसील के विकासखंड में तत्कालीन एक सचिव के द्वारा 11 ग्राम पंचायतों में बड़े स्तर पर घोटाला किया गया। कुछ ग्राम पंचायतों में हुई जांच में पुष्टि हुई है और एफआईआर के बावजूद भी दोषी सचिव को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे पंचायतों में भ्रष्टाचार और तेजी से पनप रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में भी अपने प्रश्न के दौरान उठाएंगे।
-------------------
हमने अपने विधानसभा में पनप रहे भ्रष्टाचार की लगातार अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन उन पर नकेल नहीं कसी जा रही है। अपराधी और भ्रष्टाचार के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार कार्य नहीं हो रहा है। और जनता में इसका गलत संदेश जा रहा है। हमने हमेशा जनता की आवाज खुले मंच से उठाई है। और अब भी हम मुख्यमंत्री के समक्ष इस आवाज को उठाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो विधानसभा के सत्र में प्रश्न करेंगे।- अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ,विधायक, गुन्नौर।