{"_id":"5b5b78784f1c1ba61f8b582e","slug":"191532721272-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौरा घाट में तेज बहाव में बह गया बदायूं जिले का युवक, डबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौरा घाट में तेज बहाव में बह गया बदायूं जिले का युवक, डबने से मौत
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गुन्नौर। गुरुपूर्णिमा पर स्नान के बाद जल भरने के लिए गंगा में उतरा एक युवक शुक्रवार को पानी के तेज बहाव में बह गया। कुछ ही देर में वह डूब गया। गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला। अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बदायूं जनपद के थाना सहसवान क्षेत्र के गांव वजीदपुर के हरिओम (35 वर्ष) पुत्र गिरधारी शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नरौरा गंगा घाट पर स्नान के लिए आए थे। स्नान करने के बाद उन्होंने पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया। तत्पश्चात गंगा में जल लेने के लिए घुसे थे कि अचानक आए पानी के तेज बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वह डूब गए। घटना को देखर रहे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत की। उन्हें बाहर निकाला। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। परिजन पहुंचे और शव को अपने साथ गांव ले गए। जहां देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।