{"_id":"5b50eb8c4f1c1b3c748b5ea1","slug":"191532029836-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजपुरा कांड के चौथे आरोपी को अदालत ने जेल भेजा, पांचवें आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजपुरा कांड के चौथे आरोपी को अदालत ने जेल भेजा, पांचवें आरोपी की तलाश
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/बबराला। रजपुरा-कांड में पुलिस के द्वारा अब तक चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें तीन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है जबकि गुरुवार को अदालत ने चौथे हत्यारोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब पुलिस पांचवें आरोपी की तलाश के लिए दबिशें दे रही है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 जुलाई को रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की जिंदा जलाकर हत्या की गई थी। घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। इसमें आराम सिंह, गुल्लू उर्फ जयवीर,चरन सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। यह तीनों जेल जा चुके है। चौथे आरोपी भौना उर्फ कुवंरपाल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस ने गुरुवार को चंदौसी में अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। अब पांचवें आरोपी महावीर की तलाश की जा रही है। पुलिस की अब तक की छानबीन में महावीर की मुख्य भूमिका मानी जा रही है। महावीर की तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हुईं है। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पांचवें अभियुक्त की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।