फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   19 policemen including ASP Dakshin honored

Sambhal News: एएसपी दक्षिणी समेत 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
19 policemen including ASP Dakshin honored
बहजोई। स्वतंत्रता दिवस पर एएसपी दक्षिणी समेत 19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी, डीजी 112 व एसपी से मिले मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा समेत प्रभारी इंस्पेक्टर बहजोई हरीश कुमार, थाना प्रभारी गुन्नौर अखिलेश प्रधान, थाना प्रभारी बबराला रोशन सिंह, एलआईयू के दरोगा हरिराज सिंह को डीजीपी की ओर से मिले रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, परिवहन शाखा के हेड कांस्टेबल देवी चरन सिंह को डीजीपी की ओर से मिले सराहनीय सेवा के लिए सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा यूपी 112 के हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार व हेड कांस्टेबल चालक बृजेश कुमार समेत कांस्टेबल अंकुर, राहुल व आरिफ, होमगार्ड चालक संजीव कुमार, नेमपाल व अतुल कुमार को डीजी 112 की ओर से मिले प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंस्पेक्टर अपराध बहजोई अजीत सिंह समेत एएसपी के सह चालक सालिम चौधरी व गनर रोहित कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार व शिवकुमार की ओर से एसपी की ओर से मिले प्रशस्तिपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed