फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   186 teachers posted in council schools will appear for CTET exam today and tomorrow.

Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में तैनात 186 शिक्षक देंगे आज और कल सीटेट की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
186 teachers posted in council schools will appear for CTET exam today and tomorrow.
संभल। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में जिले के 186 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल होंगे। बीएसए ने पत्र जारी कर अनुमति दे दी है। मानव संपदा पोर्टल पर तकनीकी समस्या के चलते एनओसी जारी नहीं की गई। इसके चलते पत्र जारी कर अनुमति दी गई है। 7 और 8 फरवरी को दो पाली में यह परीक्षा आयोजित की जानी है। संभल जिले में इसका केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अनिवार्य रूप से यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी है। इसमें वह शिक्षक शामिल होंगे जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष या उससे ज्यादा बची है। परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों को दो वर्ष बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दी जा सकती है। संभल जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात ऐसे 186 शिक्षक हैं जिन्होंने सीटेट उत्तीर्ण नहीं की है। बेसिक शिक्षा विभाग से परीक्षा में शामिल होने के लिए एनओसी शिक्षकों को नहीं मिली तो वह चिंतित हो गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम में अनुमति पत्र जारी किया गया है। इसकी जानकारी के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी ओर बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत के चलते एप्रूवल नहीं हुआ। इसलिए पत्र जारी कर सभी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed