{"_id":"5c69c148bdec22738633259b","slug":"181550434632-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार बस ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार बस ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। दिल्ली के लिए चलने वाली डग्गामार बस ने सड़क किनारे खड़ी बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस पेड़ से टकरा गई। हादसा देख मौके पर जमा हुए राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं दूसरी ओर से बस का चालक भाग गया। बस को नरौली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रविवार की दोपहर दो बजे करीब थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास के नजदीक चंदौसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने सड़क किनारे खड़ी बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें बनियाठेेर क्षेत्र के गांव जनैटा निवासी आमिर पुत्र अनीस और उसका साथी आरिश पुत्र रईस घायल हो गए।
बस चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख मौके पर जमा हुए राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
साथ ही घायलों को उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। घायलों ने बताया कि उनके रिश्तेदारों की कार में गांव खेड़ा के पास पेट्रोल खत्म हो गया था।
इसलिए वह बाइक से पेट्रोल लेने के लिए पंप पर जा रहे थे। अचानक आई बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से वह दोनों मार्ग किनारे जा गिरे और बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक बस के नीचे आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। बस को नरौली चौकी पुलिस ने कब्जे में लिया है।