{"_id":"5f1dd1538ebc3e63d415a4de","slug":"18-new-corona-positive-in-sambhal-chandausi-news-mbd3571532181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 891","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 891
विज्ञापन
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दो बहजोई, दो संभल एक और गुन्नौर के
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। संभल जनपद में रविवार को 14 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जनपद में संख्या बढ़कर 891 हो गई है। लगातार बढ़ रहा संक्रमण प्रशासन और आम आदमी के लिए चिंता का विषय है। इसके बाद भी लोग सावधानी बरतने को तैयार नहीं हैं।
रविवार को आई जांच में बहजोई के कनेटा निवासी 20 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दवाई दे2े अस्पताल गए थे, वही उनका सैंपल लेकर जांच की गई। क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी 36 वर्षीय युवक भी जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। रैंडम सैंपलिंग में संभल क्षेत्र के गांव बटौआ निवासी 40 वर्षीय, कस्बा बबराला निवासी 45 वर्षीय महिला की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। वही संभल के गांव धीमरखेड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। युवक बाहर से घूमकर आया था। इनके अलावा 13 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
जेई के मृतक पिता की ट्रूनेट के बाद आरटी पीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव
चंदौसी। नगरपालिका चंदौसी के जेई के 80 पिता बीमार थे। उन्हें बुखार था और सांस लेने में दिक्कत थी। 22 जुलाई को उन्हें सीएचसी चंदौसी ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में 22 जुलाई को ट्रूनेट जांच में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। साथ ही उनका सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा था। 22 जुलाई को ही जिला अस्पताल में उनका निधन हो गया था। रविवार को जेई के पिता की लैब से आरटी पीसीआर की जांच रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में भी उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई है।