फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   18 ghante gul rhi bijli

रोस्टिंग-फाल्ट के चलते गुल रही 18 घंटे बिजली

Tue, 20 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 20 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
18 ghante gul rhi bijli
bijli

विज्ञापन
रोस्टिंग में रविवार की रात 12 बजे से शुरू हुई कटौती के बहाल होने में 18 घंटे लग गए। हुआ यूं कि रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक रोस्टिंग की गई। इसके बाद आपूर्ति सुचारू होती इससे पहले लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट के चलते रोस्टिंग के बाद भी आपूर्ति नहीं मिल सकी। 18 घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से करीब पांच सौ घरों में रात भर अंधेरा छाया रहा। 


सुबह को पानी के लिए लोग तरसते नजर आए। विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत की गई। लेकिन कोई राहत नहीं मिली। रविवार की रात 12 बजे ठप हुई आपूर्ति सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे सुचारू हो सकी। रविवार की देर रात  चरमराई विद्युत आपूर्ति सोमवार को भी दिन भर आंख मिचौली करती रही। 
विज्ञापन

कुछ  इलाकों में तो आपूर्ति बिल्कुल ठप नजर आई। उपभोक्ता प्रकाश के अलावा पेयजल  आपूर्ति की समस्या और गर्मी से निजात के लिए मशक्कत करते रहे। इन्वर्टर  डिस्चार्ज होने के बाद लंबे समय तक आपूर्ति नहीं मिलने से हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपिंग ः तीन दिन में मिली सिर्फ पांच घंटे बिजली
रजपुरा/गवां//धनारी(ब्यूरो)। कस्बे के लोगों को तीन दिन से ट्रिपिंग के चलते बिजली की किल्लत उठानी पड़ रही है। लोगों को तीन दिन में महज पांच घंटे ही बिजली मिल सकी हैै। शनिवार से शुरू हुई ट्रिपिंग सोमवार की शाम तक जारी रही। रविवार की रात करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो सोमवार की शाम पांच बजे सिर्फ 10 मिनट के लिए आई।


इस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के शिवकुमार अग्रवाल, ललित भारद्वाज, ठाकुरदास अग्रवाल, लल्ला खां, मुकेश कुमार, अमित कुमार ने बिजली सप्लाई सुचारु किए जाने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता विजयपाल सिंह यादव ने बताया कि बिजलीघर से कोई दिक्कत नहीं है। ऊपर से ही सप्लाई नहीं मिल रही है।  उधर, धनारी में कस्बे के लोगों को महज सात घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में रोष है। इस दौरान करन सिंह, योगपाल, रामचरन, अजयपाल, आलम, हरपाल आदि ने आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed