{"_id":"693098024b4cde6b0d0e7e03","slug":"170-crore-rupees-will-improve-the-citys-drinking-water-system-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-129727-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 170 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 170 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
संभल। पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत जल निगम 170 करोड़ रुपये से शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने का काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत वार्डाें में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जाएगा। दो वार्डाें में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत नगर पालिका के सभी 37 वार्डों में 268 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही छह ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। बेगम सराय में ओवरहेड टैंक का निर्माण होने लगा है। शहजादी सराय में लाइन बिछाई जा रही है। जल निगम द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य को शुरू कराया गया है। इससे शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिनके इलाके में पानी की आपूर्ति लंबे समय से नहीं हो पा रही थी। जल निगम द्वारा 170 करोड़ रुपये इस परियोजना पर खर्च किए जाएंगे। शासन से बजट भी जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में कार्य शुरू कराया गया है। शहर को 14 जोन में बांटा गया है। अभी डेमो जोन का काम शुरू कराया गया है। डेमो जाने 7 को बनाया गया है। इस परियोजना के तहत 24 घंटे पानी की आपूर्ति मिलेगी और स्वचलित मशीनों से आपूर्ति होगी। इसमें मैनपावर का कम इस्तेमाल हो सकेगा। इस परियोजना के तहत सात ओवरहेड टैंकों की मरम्मत भी की जानी है।
000000000000
इन क्षेत्रों में पहली बार बिछेगी पाइपलाइन
संभल। पेयजल योजना को लेकर जो प्रस्ताव बना है, उसके मुताबिक कई ऐसे क्षेत्रों में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी जहां अभी तक नहीं है। जेई जल विभाग हिमांशु ने बताया कि शहर के मोहल्ला फतेहउल्ला सराय, बेगम सराय, शहजादी सराय, वाजिदपुरम के कुछ हिस्से के अलावा सरायतरीन और हयातनगर क्षेत्र में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह वह इलाके हैं जहां अभी तक पाइप लाइन नहीं थी।
विज्ञापन
0000000000000000
65 हजार घरों को कवर किया जाएगा
संभल पुनर्गठन पेयजल योजना को लेकर 65 हजार घरों को कवर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत पुराने कनेक्शनों के स्थान पर नए कनेक्शन जारी किए जाने हैं। इतनी बड़ी संख्या में नए कनेक्शन जारी होने से पेयजल को लेकर समस्या समाप्त होने की उम्मीद है।
0000000000000000
ओवरहेड टैंक का निर्माण बेगम सराय में शुरू हो गया है। शहजादी सराय में लाइन बिछाई जा रही है। अभी डेमो जोन में काम शुरू हुआ है। शहर में 14 जोन के अंतर्गत काम कराया जाना है। -हिमांशु, जेई जल विभाग नगर पालिका