फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   170 crore drinking water scheme approved

Sambhal News: 170 करोड़ की पेयजल योजना को मिली मंजूरी, अब शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
170 crore drinking water scheme approved
नगर पालिका संभल - फोटो : नगर पालिका संभल
संभल। संभल पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत संभल के 37 वार्डों में 270 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जानी है। छह ओवरहेड टैंक निर्माण होंगे और छह ओवरहेड टैंकों की मरम्मत कराई जाएगी। इनके सहित अन्य कार्यों में प्रोजेक्ट के तहत 170 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। जल निगम ने यह प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पेयजल परियोजना में कई ऐसे भी मोहल्ले हैं जहां पहली बार पाइप लाइन बिछाई जाएगी तो लोगों को पेयजल नसीब हो सकेगा।
विज्ञापन

जल निगम ने चार लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संभल पुनर्गठन योजना के तहत प्रस्ताव तैयार किया है। जल निगम ने शहर के 37 वार्डों में काम कराए जाने को लेकर खाका खींचा है। जिन इलाकों में पहले से ही ओवरहेड टैंक हैं लेकिन मरम्मत की जरूरत है उनकी मरम्मत कराई जानी है। ऐसे सात ओवरहेड टैंकों की मरम्मत होनी है।
विज्ञापन

वहीं छह नए ओवरहेड टैंक बनने हैं। इनमें वार्ड 28 तश्तपुर, वार्ड 6 हल्लू सराय, वार्ड 27 हिंदूपुरा खेड़ा, वार्ड 24 शहबाजपुरा खुर्द, वार्ड 12 हयातनगर पश्चिमी और वार्ड 10 कोटला हैं। योजना के तहत शहर में 270 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह पाइप लाइन चार इंच की होगी। दो इंच, ढाई इंच और तीन इंच के स्थान पर नई पाइप लाइन डाली जाएगी। जल निगम ने योजना को लेकर 170 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000


इन क्षेत्रों में पहली बार बिछेगी पाइप लाइन
संभल। पेयजल योजना को लेकर जो प्रस्ताव बना है, उसके मुताबिक कई ऐसे क्षेत्रों में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी जहां अभी तक नहीं है। जेई जल विभाग हिमांशु ने बताया कि शहर के मोहल्ला फतेहउल्ला सराय, बेगम सराय, शहजादी सराय, वाजिदपुरम के कुछ हिस्से के अलावा सरायतरीन और हयातनगर क्षेत्र में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह वह इलाके हैं जहां अभी तक पाइप लाइन नहीं थी। बहरहाल, पाइप लाइन बिछेगी तो कनेक्शन दिए जाने के बाद लोगों को पेयजल भी मिलेगा।
0000000000000000


65 हजार घरों को कवर किया जाएगा
संभल पुनर्गठन पेयजल योजना को लेकर 65 हजार घरों को कवर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत पुराने कनेक्शनों के स्थान पर नए कनेक्शन जारी किए जाने हैं। इतनी बड़ी संख्या में नए कनेक्शन जारी होने से पेयजल को लेकर समस्या समाप्त होने की उम्मीद है।

0000000000000000

.संभल पुनर्गठन पेयजल योजना के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होनी है। इस प्रक्रिया में करीब छह महीने का समय लग सकता है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर पेयजल योजना को लेकर काम शुरू कराया जाएगा।
-हिमांशु, जेई जल विभाग नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed