फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   17 players from the district will show their strength in judo competition at the state level

Sambhal News: जिले के 17 खिलाड़ी दिखाएंगे राज्य स्तर पर जूडो प्रतियोगिता में दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
17 players from the district will show their strength in judo competition at the state level
बहजोई। जिले के 17 खिलाड़ी राज्य जूडो प्रतियोगिता में दम खम दिखाएंगे। यह जानकारी देते हुए कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि मंडल स्तर पर जूडो प्रतियोगिता में जिला संभल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं ने बाजी मारकर राज्य स्तर पर जगह बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुरादाबाद हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज में हुई मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला संभल से 30 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी। इनमें 17 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें अंडर 14 बालक वर्ग में 30 किलो वर्ग में भगत जी इंटरनेशनल स्कूल के रूद्र शर्मा, 40 किलो में सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के देव वार्ष्णेय, 50 किलो भार वर्ग में गीतांजलि इंटर कॉलेज संभल के केशव, प्लस 50 किलो भार वर्ग में सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रज्ञान गर्ग शामिल हैं। इसके अलावा अंडर 17 वर्ग में 45 किलो वर्ग में इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई के ऋषभ सिंह तथा अंडर-19 में 40 किलो भार वर्ग में चंद्रपाल आर्य इंटर कॉलेज बहजोई के जुबेर मलिक ने स्थान पाया। टीम प्रबंधक अर्चना सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में जिला संभल का वर्चस्व रहा।
विज्ञापन

इसमें अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में हीरा देवी कन्या इंटर कॉलेज की बसंती, ओजस्वी, खुशी, मुस्कान, रजनी, मोहिनी, यादव, चंचल तथा सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी बहजोई की पायल यादव तथा गीतांजलि इंटर कॉलेज संभल से आयुषी सागर, पलक मलिक व तराना जहां ने प्रतियोगिता में बाजी मारी। हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आशा चौहान ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस बीच शिक्षक-शिक्षिकाओं में डॉ. जितेंद्र गुप्ता, अरविंद राणा, सचिन शर्मा, आर्य भोला सिंह त्यागी, गोविंद वशिष्ठ, आदित्य शर्मा व रानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed