फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आंधी से कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

आंधी से कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
आंधी से कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
चंदौसी। गुरुवार की शाम आई आंधी से कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे विद्युत विभाग के हाथ पांव फूल गए। इसके अलावा लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से शहरवासी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम तेज आंधी आने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को निकलना दूभर हो गया। आंधी से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। एक ओर आंधी और दूसरी ओर बिजली चले जाने से लोगों के सामने खासी समस्या खड़ी हो गई। जब आंधी शांत हुई तो बिजली विभाग ने आपूर्ति सुचारु की। लेकिन शहर के गोलागंज, जारई गेट, प्रगति बिहार, अशोक नगर, चंदौसी ग्रींस, कृष्णानगर आदि समेत करीब दर्जन भर मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति रात भर ठप रही।
विज्ञापन

इंवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को अंधेरे व गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। गनीमत यह रही है कि सुबह सात बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई। जिससे पेयजल की समस्या का सामना करना नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शहर के काफी हिस्से में रात में ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई थी। लेकिन इन मुहल्लों के लोगों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा। बार बार बिजली जाने से भी इन मोहल्लों के लोग परेशान रहे। प्रतिवर्ष यह समस्या रहने के बाद बिजली विभाग ने इस समस्या पर अभी तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है। जिसके कारण शहर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


-आंधी आने से सारे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई थी। लेकिन कुछ मोहल्लों की रात में ही तथा सुबह होते शहर की आपूर्ति सुचारु कर दी गई। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या ओवर लोडिंग के कारण हो रही है। -पुनीत कुमार दुबे, एसडीओ विद्युत वितरण खंड चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed