फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, भटकते रहे मरीज

संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, भटकते रहे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, भटकते रहे मरीज
संभल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से की जा रही प्रदेश व्यापी हड़ताल से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं भी ठप हो गई हैं। संविदा कर्मियों की हड़ताल से अस्पताल की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे मरीजों को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी अधर में लटके हुए हैं। सरकार के विशेष कार्यक्रमों में आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। जिसके गोल्डन कार्ड बनने का कार्यक्रम भी ठप पड़ गया है। संविदा कर्मियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आपातकालीन और प्रसव सेवाएं भी बाधित करेंगे।
विज्ञापन

जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इससे अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसी क्रम में जिला अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के पास मरीजों की भीड़ लग गई। हालांकि रक्त परीक्षण, टीकाकरण और टीबी विभाग पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

वहीं प्रसव सेवा को दुरुस्त करने के लिए आशाओं का सहयोग नहीं मिला।
गांव और नगरी क्षेत्रों से प्रसव के लिए महिलाओं को आशाएं और एएनएम अस्पताल तक लाती हैं। लेकिन आशाओं के हड़ताल पर होने से यह भी प्रभावित नजर आया। यही हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरीय रहा। मरीजों को दवाई मिलने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से अधर में लटकी आयुष्मान भारत योजना
संभल। गरीबों के लिए लागू की गई आयुष्मान योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक हैं। जिसके लिए सरकार ने सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। जिसमें पात्र लाभार्थियों के लिए गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। लेकिन संविदा कर्मियों और आशाओं के हड़ताल पर जाने से यह योजना भी अधर में लटक गई है।
गोल्डन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी आशाओं और एएनएम को सौंपी है। इस योजना को पूर्ण कराने के लिए जनवरी तक समय तय किया गया था लेकिन हड़ताल के चलते इस योजना को बड़ा झटका लगा है।

आयुष्मान भारत योजना के जिला कोर्डिनेटर डा. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हड़ताल होने से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड प्रभावित हुए हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया है। हालांकि जनसेवा केंद्रों पर गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed