{"_id":"6255de83898cee6c2e0ae08d","slug":"16-arrested-while-betting-goonda-act-action-chandausi-news-mbd424567858","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से दो स्थानों पर सट्टा खेलते 16 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से दो स्थानों पर सट्टा खेलते 16 पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने एसओजी के सहयोग से सोमवार की रात दो स्थानों से सट्टा खेलते 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सट्टा खेलने वालों से 44 हजार रुपये की नकदी, सट्टा पर्ची, 11 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। सभी के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम के साथ सोमवार की रात साढ़े नौ बजे मेला ग्राउंड स्थित मोहल्ला राज में बने एक मकान में छापा मारा। यहां सट्टा खेलते रहे व खिला रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने आठ लोगों के पास से 20,650 रुपये, पांच मोबाइल, तीन डायरी, सट्टा पर्ची बरामद की। आरोपियों ने अपने नाम शकील निवासी मोहल्ला राज, नवाब हुसैन निवासी मोहल्ला इस्लामगंज जारई गेट, तौफीक निवासी मोहल्ला कुरैशियान, प्रेम पाल, निवासी गांव असालतपुर जारई, राजू निवासी नखासा, इंद्रजीत निवासी पावर हाउस की मढ़ैया, जयप्रकाश निवासी जारई गेट, आशु निवासी जारई गेट बताए। इसके बाद पुलिस ने एसओजी के साथ मोहल्ला में खंडहरनुमा मकान में छापा मारा। यहां से पुलिस ने आठ लोगों को जुआ व सट्टा खेलते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 23,500 रुपये, छह मोबाइल, सट्टा पर्ची बरामद की। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अंकित निवासी गांव मौलागढ़, उमेश प्रजापति निवासी परशुराम कालोनी, जाविद निवासी सीकरी गेट, अजीज, बोना, छोटे निवासीगण मोहल्ला लक्ष्मणगंज, वसीम व यासीन निवासी मोहल्ला गोलागंज बताए। पुलिस ने 16 आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।