फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बस को बैक करते समय परिचालक की कुचलकर मौत

बस को बैक करते समय परिचालक की कुचलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
बस को बैक करते समय परिचालक की कुचलकर मौत
कुढ़ फतेहगढ़/चंदौसी। क्षेत्र के गांव आलमपुर कुदैया में बस को बैक करते समय खिड़की से गिरकर परिचालक मुनीश (27) पुत्र छत्रपाल निवासी मझावली की बस के पहिया के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब आठ बजे आलमपुर कुदैया गांव में स्योराज सिंह के पुत्र सुनील की बरात शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव जैडोली से वापस लौट कर आई थी। बस से सभी बरातियों को उतारकर चालक बाल किशन निवासी बबराला बस को पीछे की ओर बैक कर रहा था। परिचालक मुनीश, बस की अगली खिड़की पर खड़ा होकर पीछे की ओर साइड देख रहा था। बताते हैं कि बैक करते समय अचानक बस को जोरदार झटका लगा और बस की खिड़की टूटकर नीचे गिर गई। जिसके साथ ही परिचालक मुनीश भी नीचे गिर गया और बस के अगले पहिया के नीचे आ गय्रा।
विज्ञापन

पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक की मौत को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। थाना पुलिस रात्रि में ही शव को तथा बस को कब्जे में लेकर थाने में ले आई। रविवार की सुबह थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मुनीश के भाई बिंटू ने चालक बालकिशन निवासी बबराला के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। परिचालक की मौत से उसकी पत्नी रूपवती, मां हरदेई का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसका बड़ा भाई मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी दस माह की मासूम पुत्री वैष्णो के सिर से भी पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed