{"_id":"5d19109e8ebc3e3ca164d62e","slug":"15619237218-sambhal-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने पहुंचे उप जिलाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने पहुंचे उप जिलाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान
विज्ञापन
संभल। सोत नदी की सैकड़ों बीघा जमीन पर अब तक किसान खेती कर रहे थे लेकिन जैसे-जैसे नदी की खुदाई का अभियान आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे अवैध कब्जे भी हटाने पड़ रहे हैं पर कुछ किसान राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ करके अपने कब्जे सुरक्षित कर ले रहे हैं। ऐसे मामले खुद एसडीएम ने पकड़े हैं। वह रविवार को संभल मुरादाबाद मार्ग स्थित फिरोजपुर गांव पहुंचे और नदी की जमीन से अवैध कब्जे हटवाए।
लाखों रुपये की कीमत वाली जमीन को खाली कराया। उसमें जेसीबी से खुदाई कराई। नदी की खुदाई के अभियान को इससे रफ्तार मिली। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने कहा कि वैसे तो उन्हें यही खबर मिल रही थी कि खुदाई ठीक से चल रही है लेकिन यहां आकर देखा तो वह खुद चौंक गए। तमाम अवैध कब्जे बरकरार हैं जबकि नदी की पूरी जमीन खाली कराई जानी है। नदी को मातीपुर से लेकर आदमपुर तक बदायूं जिले की सीमा तक खोदा जाना है। वर्तमान समय में संभल तहसील में 18 स्थानों और चंदौसी तहसील में सात स्थानों पर नदी की खुदाई चल रही है।
अब तक संभल में आठ और चंदौसी में चार कुल 12 किलोमीटर क्षेत्रफल में नदी की खुदाई हो चुकी है। जो काम शेष बचा है उसे भी तेजी के साथ कराया जाएगा। इसी बीच फिरोजपुर गांव में एनसीसी कैडेट्स की टीम ने शाहे आलम के नेतृत्व में खुदाई की है। खुदाई का काम और तेज करने के लिए जेसीबी की संख्या बढ़ाई जाएगी। नदी पुनर्जीवन और विकास समिति के पदाधिकारियों को भी और ज्यादा सक्रिय किया जाएगा।