फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दहेज लोभियों की बारात लौटाने के बाद अगले दिन हुआ युवती का निकाह

दहेज लोभियों की बारात लौटाने के बाद अगले दिन हुआ युवती का निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दहेज लोभियों की बारात लौटाने के बाद अगले दिन हुआ युवती का निकाह
बहजोई। दहेज लोभियों की बारात लौटाने के बाद अगले दिन युवती का निकाह हो गया। बुलेट बाइक समेत तीन लाख रुपये की मांग करने पर युवती के परिजनों ने निकाह से इनकार करते हुए बारात लौटाई थी। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जबकि जिला बदायूं के एक कस्बे से बारात आई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजनों ने अपनी बेटी का निकाह करीब एक वर्ष पहले जिला बदायूं के एक कस्बा निवासी युवक से तय किया था। करीब एक माह पहले मंगनी हुई थी। लड़की पक्ष के लोगों के मुताबिक मंगनी तक लड़के वालों की ओर से लेन-देन को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। अब बुधवार को निकाह था। निकाह से चार दिन पहले लड़के वालों की ओर से दहेज में एक बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस पर कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद लड़के वाले माने और बुधवार को बारात ले आए। निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। दहेज के लिए पूरे सामान समेत एक लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। बावजूद इसके निकाह से कुछ घंटे पहले ही अचानक लड़के वालों की मांग फिर शुरू हो गई। अब लड़के वाले एक बुलेट बाइक समेत तीन लाख रुपये की नगदी की मांग करने लगे। असमर्थता जताई गई। लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष का कहना था कि लड़के वाले खुद तो बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जबकि बेटी को देने के लिए वह सिर्फ एक सोने की अंगूठी ही लाए थे। पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देर शाम को लड़की पक्ष के लोगों ने बारात लौटा दी।

इस पर लड़के वाले बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए। वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में गुरुवार को जिला रामपुर के एक गांव निवासी अपनी ही रिश्तेदारी के एक युवक से बेटी का निकाह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed