फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   किराये के विवाद को यात्रियों ने बस में की तोड़फोड़, लूटपाट का भी आरोप

किराये के विवाद को यात्रियों ने बस में की तोड़फोड़, लूटपाट का भी आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
किराये के विवाद को यात्रियों ने बस में की तोड़फोड़, लूटपाट का भी आरोप
धनारी/चंदौसी। नोएडा से धनारी के लिए आ रही एक निजी बस में किराये को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। सोमवार तो तड़के चार बजे जब बस धनारी थाने के सिंहपुर गांव के पास पहुंची तो युवकों ने नीचे उतरकर बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए, दो यात्री भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। आरोप है कि दो यात्रियों से 6500 रुपये भी लूट लिए गए। बस परिचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-62 से एक निजी बस धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव तक रोजाना आती जाती है। रोजमर्रा की भांति शाम को यह निजी बस नोएडा सेक्टर 62 से चली। रास्ते में किराये को धनारी क्षेत्र के कुछ युवकों से बस परिचालक का विवाद हो गया। उस समय तो अन्य सवारियों ने चालक परिचालक का साथ दिया तो युवक चुप हो गए, लेकिन सोमवार की सुबह चार बजे जैसे ही बस धनारी थाने के सिंहपुरसानी पहुंची तो आधा दर्जन युवकों ने नीचे उतरकर बस पर पथराव कर दिया, जिससे उसके शीशे टूट गए। चालक परिचालक रोकने को दौड़े तो उनके साथ मारपीट की। बस बैठी सवारियों में चीख पुकार मचने लगी। उस समय बस में करीब बीस यात्री बैठे थे। इस दौरान शाकिर निवासी जडवार का आरोप है कि युवकों ने उससे दो हजार रुपये अवरार निवासी सुल्तानगढ़ से 4500 रुपये मारपीट कर लूट लिए। परिचालक ने यूपी-100 को सूचना दी तो स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी भाग गए। बस परिचालक इंद्रपाल पुत्र कुंवरपाल निवासी केसरपुर थाना रजपुरा ने घटना की पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed