फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बैंक बकाया वसूली के डर में क्रय केंद्र नहीं जा रहे किसान

बैंक बकाया वसूली के डर में क्रय केंद्र नहीं जा रहे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बैंक बकाया वसूली के डर में क्रय केंद्र नहीं जा रहे किसान
संभल। सरकारी क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जहां एक ओर गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करने का दबाव प्रशासन पर बना हुआ है वहीं दूसरी ओर किसान सरकारी क्रय केंद्रों को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि किसान बैंक बकाया वसूली से डरा हुआ है। यदि किसान के खाते में रुपये जमा होंगे तो बैंक ऋण की रकम काट लेगा। इसलिए किसान सीधे व्यापारी को बेचना पसंद कर रहा है। लेकिन किसान की इस पसंद के चलते प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में प्रशासन ने व्यापारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल संभल जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद बहुत कम औसत से चल रही है। ऐसे में प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एडीएम लव कुश त्रिपाठी जिले भर में भ्रमण कर क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों से लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। जिससे शासन को संतुष्ट रिपोर्ट भेजी जा सके। किसानों से भी संवाद किया जा रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए अपील की जा रही है। लेकिन किसान क्रय केंद्र तक आना नहीं चाह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की माने तो छोटे किसानों ने बैंकों से लोन लिया हुआ है। यदि सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचा तो रुपये सीधे खाते में आएंगे और बैंक अपनी रकम काट लेगा। ऐसे में जो उधार है वह कैसे पूरा होगा। इसलिए व्यापारी को सीधे बेचा जा रहा है। नकद भुगतान होता है। इसलिए किसान सरकारी क्रय केंद्रों को तवज्जो नहीं दे रहा।


फसल लगाने के साथ ही हो जाता है कर्ज का बोझ
मंडी समिति में मिले लाडम सराय निवासी किसान चमन सैनी ने बताया कि फसल लगाने के साथ ही किसान पर कर्ज का बोझ हो जाता है। ऐसे में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचा जाएगा तो कई दिन में भुगतान होगा। बैंक का जो लोन निकल रहा है, वह उसको बैंक काट लेगा। इसलिए किसान सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने से डर रहा है। यदि प्रशासन बैंकों से कहे कि किसान की मर्जी के बिना बकाया न काटा जाए तो किसान सरकारी केंद्रों पर ही गेहूं बेचने के लिए पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed