{"_id":"5ce99cf9bdec22074262215a","slug":"155881399414-sambhal-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाओं को पीड़ित तक पहुंचाने के लिए सतर्क रहें सिपाही और दरोगा: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाओं को पीड़ित तक पहुंचाने के लिए सतर्क रहें सिपाही और दरोगा: एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पुलिस की सेवाओं को पीड़ित तक पहुंचाने के लिए दरोगा और सिपाही गंभीर एवं सतर्क रहें। हर छोटी-बड़ी सूचना को तत्काल गंभीरता से लेकर कार्रवाई करें। यह बात पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कही।
वह शनिवार की दोपहर नखासा थाने में नए कक्ष का लोकार्पण करते वक्त पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डायल 100 पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण सेवा है। धनारी की डायल 100 ने सराहनीय कार्य किया। एक महिला का बैग धनारी में छूट गया था।
महिला बस में सवार होकर चंदौसी चली गई थी। उसे चंदौसी जाकर उसका बैग दिया गया। इस तरह से और भी सराहनीय काम डायल 100 की गाड़ियों ने किए हैं जिनसे जनता को राहत मिली है। ऐसे कार्य जारी रखें। ऐसी कोशिश करें कि पीड़ित वर्ग के हर व्यक्ति के लिए पुलिस की सेवाएं उपलब्ध हों। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज, नखासा के थाना प्रभारी सतीश आर्य आदि मौजूद रहे।