फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1542 Shikshamitras of the district did not get honorarium for the month of August

जिले के 1542 शिक्षामित्रों को नहीं मिला अगस्त माह का मानदेय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
1542 Shikshamitras of the district did not get honorarium for the month of August
जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को अगस्त माह का मानदेय नसीब नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले के 1036 परिषदीय विद्यालयों में 1542 शिक्षामित्रों की तैनाती है। इन शिक्षामित्रों को अभी तक अगस्त माह का मानदेय नसीब नहीं हो सका है। इससे शिक्षामित्र मुश्किल में हैं। यह हाल तब है जबकि माह सितंबर का भी एक सप्ताह बीत चुका है। शिक्षामित्रों का कहना है कि मानदेय देरी से मिलने से आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। यदि प्रत्येक माह के शुरूआत में ही मानदेय मिल जाए तो किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं रहेगी। अधिकांशतया मानदेय के लिए हर माह इंतजार ही करना पड़ता है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान दें। पूरे मामले में जिला समंवयक (प्रशिक्षण) मुकेश पाठक ने बताया कि शिक्षामित्रों के माह अगस्त के मानदेय को लेकर पूरी पत्रावली तैयार कर ली गई है। फिलहाल बजट का अभाव है। शासन से बजट मिलते ही शिक्षामित्रों के खातों में मानदेय हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed