फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संभल शहर में तीन महिला टायलेट समेत दस टायलेट बनेंगे

संभल शहर में तीन महिला टायलेट समेत दस टायलेट बनेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
संभल शहर में तीन महिला टायलेट समेत दस टायलेट बनेंगे
संभल। स्वच्छता मिशन व स्वच्छ भारत अभियान जैसे अभियानों के बावजूद यदि शहर में किसी दूरदराज से आई महिला को टायलेट जाना हो तो उसे दिक्कत हो जाती है। उसे या तो शहर के बाहर कहीं खुले में जाना होता है या फिर किसी परिचित के घर का सहारा लेना पड़ता है। इतना ही नहीं, शहर में कहीं पुरुषों के लिए टायलेट की कोई व्यवस्था नहीं है, इस कारण पुरुषों को भी टायलेट के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर पालिका परिषद संभल के ईओ/एसडीएम ने इस समस्या को दूर करने का प्रयास शुरू करते हुए दस टायलेट बनवाने का कार्य शुरू किया है। इसके अतिरिक्त तीन टायलेट महिलाओं के लिए भी बनवाए जा रहे हैं। इनमें चार पर कार्य तेजी के साथ शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

तीन लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर में हर रोज बाहर से भी करीब पचास हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ, एआरटीओ, बीईओ, चुनाव आदि कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है। इसमें महिलाएं भी शामिल होती हैं। लेकिन पूरे शहर में एक अदद सार्वजनिक टायलेट तक नहीं है। प्लास्टिक के टायलेट आदि करीब पांच साल पहले लगाए गए थे लेकिन कुछ दिन बाद ही खराब हो गए थे। ऐसे में यदि किसी आगंतुक को टायलेट जाना हो तो उसके लिए बड़ी दिक्कत हो जाती है। सिर्फ एक नगर पालिका परिषद में ही सार्वजनिक शौचालय बना है लेकिन किसी एक भी सार्वजनिक स्थान पर सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इसमें खासकर महिलाओं के लिए बड़ी समस्या हो जाती है। ऐसे में एसडीएम/ईओ दीपेंद्र यादव ने इस समस्या से निजात दिलाने की पहल शुरू की है। संभल शहर में दस सार्वजनिक टायलेट बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसमें चंदौसी चौराहा, तहसील रोड, पुरानी तहसील, भगत सिंह चौक, अस्पताल के निकट पर स्थल चयनित करके कार्य शुरू करा दिया गया है। तीन महिलाओं के लिए सार्वजनिक टायलेट बनाए जाएंगे। पूरा कार्य 15 फरवरी तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बरसात आदि के मौसम के लिए चौधरी सराय व चंदौसी चौराहे पर यात्रियों के लिए यात्री शेड भी बनवाएं जाएंगे। जिससे खराब मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed