फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   15 thousand bounty on absconding person for 10 years in Narendra murder case arrested

Sambhal News: नरेंद्र हत्याकांड में 10 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
15 thousand bounty on absconding person for 10 years in Narendra murder case arrested
चंदौसी (संभल)। आठ अक्टूबर 2015 में महानंदनपुरम में डेयरी संचालक के भतीजे नरेंद्र की हत्या के मामले में 10 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव डारनी निवासी राजेश कुमार की चंदौसी में महानंदनपुरम के सामने डेयरी थी। उनके भतीजे नरेंद्र की हत्या कर दी थी। राजेश कुमार ने आठ अक्टूबर 2015 को अपने भतीजे नरेंद्र पुत्र बनवारी की हत्या के मामले में कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने महानंदनपुरम के रहने वाले अनुज कुमार, अरविंद व सुरेश चंद्र के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। आरोपी अरविंद घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। 2024 में पुलिस अधीक्षक ने आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे करीब कोतवाली पुलिस ने 10 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अरविंद को रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनुज चौधरी ने आरोपी से पूछताछ की तो बताया गया कि उसके विरुद्ध 2015 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ तो वह गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। वह जगह-जगह मेहनत मजदूरी करके अपने पालन-पोषण कर रहा था। वह कभी-कभी अपने परिचितों से मिलने के लिए यहां आता रहता था। बताया कि वह बृहस्पतिवार को परिचितों से मिलने के बाद दिल्ली जाने के लिए दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed