Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   147 villages highly vulnerable to malaria and dengue

Sambhal News: मलेरिया व डेंगू के लिए 147 गांव अति संवेदनशील

Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
147 villages highly vulnerable to malaria and dengue
चंदौसी (संभल)। तीन वर्ष में मलेरिया और डेंगू के सर्वाधिक मरीज मिलने वाले 147 गांवों और नगर के 55 मोहल्लों को स्वास्थ्य विभाग ने अति संवेदनशील श्रेणी में चयनित किया है। चयनित गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही मच्छर और जलजनित संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 147 गांव ऐसे चिह्नित किए हैं। जिनमें पिछले साल डेंगू और मलेरिया के काफी मरीज निकले थे। कई लोगों की मौत भी हुई थी। अब इन गांवों को स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों को डेंगू व मलेरिया के लिए अति संवेदनशील श्रेणी में चयनित किया। शासन के निर्देश पर रोगों से बचाव के लिए एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत प्रत्येक गांव में साफ सफाई, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक जिले में मलेरिया के 20 रोगी मिले हैं। गत वर्ष जनपद में मलेरिया के 296 और 356 डेंगू रोगी मिले थे।
विज्ञापन



--------------
ये विभाग कर रहे सहयोग
डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, स्कूल शिक्षक, गांव प्रधान, सचिव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
संभल ब्लॉक में सबसे अधिक गांव अतिसंवेदनशील
संभल ब्लॉक के सर्वाधिक 31 गांव अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। इसके अलावा गुन्नौर ब्लॉक के 16, बहजोई ब्लॉक के 20, बनियाखेड़ा ब्लॉक के 14, पवांसा ब्लॉक के 21, रजपुरा ब्लाॅक के 11, असमोली ब्लॉक के 14, जुनावई ब्लॉक के 10 गांव अति संवेदनशील श्रेणी में है।

---------------------
शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक चंदौसी में डेंगू-मलेरिया का खतरा
जिले में आठ निकायों में से चार निकाय ही डेंगू मलेरिया को लेकर अति संवेदनसील श्रेणी में हैं। इनमें भी सर्वाधिक 24 मोहल्ले चंदौसी नगर में हैं। इनके अलावा बहजोई नगर क्षेत्र में 11, संभल नगर में 16 और बबराला में चार मोहल्ला अति संवेदनशील श्रेणी में हैं।

----------------------
वर्जन
संचारी रोग अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है। जो गांव सबसे अधिक संवेदनशील हैं, उन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। - रामनरेश, जिला मलेरिया अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed