फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   147 patients were examined at the camp, including one malaria positive patient.

Sambhal News: शिविर में हुई 147 मरीजों के सेहत की जांच, एक मलेरिया पॉजिटिव मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
147 patients were examined at the camp, including one malaria positive patient.
धनारी(संभल)। भिरावटी गांव में बीते दिनों डेंगू से हुई छात्र की मौत के बाद दूसरे दिन भी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। सीएचसी रजपुरा की टीम द्वारा पंचायत सचिवालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों के सेहत की जांच की। इस दौरान 147 मरीजों के सेहत की जांच, एक मलेरिया पॉजिटिव मरीज भी मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव भिरावटी के पंचायत सचिवालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रजपुरा सीएचसी के चिकित्सकों ने 36 मरीजों के खून की जांच की। जांच में एक मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। जबकि शेष 35 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, घरों के आसपास पानी न जमा होने दें, उबला हुआ पानी पीएं और सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें। दूषित भोजन से परहेज करने और सफाई बनाए रखने की भी सलाह दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने भी गांव पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा टीम को निर्देश दिए कि गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों का पूरी सतर्कता से इलाज किया जाए। साथ ही, उन्होंने आदेश दिया कि गांव में एक सप्ताह तक लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए, ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. हरमन प्रीत सिंह, डॉ. नूरुल हसन, डॉ. कन्हैया पाठक, डॉ. हरवेंद्र यादव, सुनील कुमार, कविता शर्मा, एलटी राजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed