फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक
विज्ञापन

संभल। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक के दोस्त पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

नखासा थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई में शुक्रवार की रात को राजपाल (25वर्ष) पुत्र भगवानदास की मौत हो गई। परिजनों ने मोहल्ला डेरा सराय निवासी एक युवक पर जहर देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने बताया उनके बेटे को डेरा सराय के एक युवक के साथ शुक्रवार की दोपहर दो बजे घर से गया था। रात को आठ बजे करीब नशे की हालत में घर छोड़कर चला गया। जिस समय उनका बेटा घर पर पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत मेें था। रात को दस बजे करीब अचानक हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में नगर के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे की नाक और मुंह से काला खून निकल रहा था। परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर मारने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी कर शव का पंचनामा भरा। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा डेंटर का कार्य करता था। दो दिन पहले ही पाकबड़ा के चौधरपुर से काम कर घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed