{"_id":"606382398ebc3e5926538697","slug":"14-new-corona-positive-in-sambhal-chandausi-news-mbd384689188","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
चंदौसी के एक ही परिवार में पाया गया संक्रमण, यह परिवार मध्य प्रदेश से यात्रा कर लौटा है
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी क्रम में सोमवार और मंगलवार को 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें चंदौसी के एक ही परिवार के चार लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। यह परिवार एक कालेज के प्रबंधक का है। चंदौसी निवासी तीन और लोग बरेली में संक्रमित मिले हैं। यह परिवार पिछले डेढ़ वर्ष से बरेली में ही रह रहा है। संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी दो लोगों में संक्रमण पाया गया है। असमोली के गांव सेवड़ा व गुन्नौर के गांव खजरा निवासी दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
संभल निवासी एक महिला अलीगढ़ में संक्रमित पाई गई हैं। जुनावई ब्लॉक के गांव सिकौरा व नगला अजमेरी निवासी दो लोगों में संक्रमण सोमवार को पाया गया था। इसमें चंदौसी निवासी तीन लोग बरेली में संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि एंटीजन और ट्रूनेट मशीन से संक्रमित पाए गए हैं।
आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमित मिले हैं। चंदौसी में एक ही परिवार के चार लोग जो संक्रमित मिले हैं वह हाल ही में मध्य प्रदेश की यात्रा कर लौटे हैं। और सोमवार को होली मिलन समारोह भी आयोजित कराया था।
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में जो लोग शामिल हुए हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है। जिससे उनकी जांच कराई जा सके। और चंदौसी के तीन लोग बरेली में संक्रमित पाए गए हैं। यह परिवार पिछले डेढ़ वर्ष से बरेली में ही है। बरेली के स्वास्थ्य विभाग का अवगत करा दिया गया है।