{"_id":"607ddec48ebc3ec35d05519f","slug":"136-polling-personnel-absent-from-election-training-chandausi-news-mbd386854557","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 136 मतदान कार्मिकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 136 मतदान कार्मिकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
बहजोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए प्रशिक्षण के दौरान गैर हाजिर 136 कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही विधिक कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।
मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी की ओर से संबंधित जिले भर के सभी कार्यालयध्यक्षों को पत्र भेजकर जारी किए गए आदेशों में बताया गया है कि बीती 13,14,15 व 17 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव को लेकर एंग्लोवैदिक स्कूल में कराए गए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कुल 136 मतदान कर्मिक गैर हाजिर रहे।
इनमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी से 1, बीसीओ चंदौसी से 1, बेसिक शिक्षा से 49, मुख्य चिकित्साधिकारी दफ्तर से 2, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 2, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से 14, क्लीनर 1, निरीक्षक 1, प्रथमा बैंक से 2, राजस्व विभाग से 12, वाणिज्य कर विभाग से 2, वन विभाग से 1, चकबंदी से 3, तहसील चंदौसी से 3, तहसील गुन्नौर से 1, नगर पालिका से 15, नलकूप से 1, आंगनबाड़ी से 20 तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से 1 मतदान कार्मिक गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि सभी गैर हाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने को लेकर संबंधित कार्यालयध्यक्षों को पत्र जारी कर आदेश दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि सभी गैर हाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।