फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   136 crore budget gets green signal amidst tussle in Sambhal

Sambhal News: संभल में नोकझोंक के बीच 136 करोड़ के बजट को हरी झंडी

Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
136 crore budget gets green signal amidst tussle in Sambhal
संभल।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 136 करोड़ से अधिक के वित्तीय बजट को मंजूरी दी गई। पालिका ने बजट में सर्वाधिक खर्च नगर क्षेत्र में सड़कें बनाने, पेयजल की उपलब्धता और स्वच्छता पर प्रास्तावित किया है। इस दौरान सभासद गगन वार्ष्णेय ने बोलने न देने पर शोर-शराबा किया, जिससे माहौल हंगामे जैसा बन गया। लेकिन इसके बाद सर्वसम्मति से बजट में रखे प्रस्तावों को पारित कर दिया गया।ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोर्ड से 1,36,79, 87,869 रुपये के खर्च को स्वीकृति मिली है। इसमें नगर क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए स्वीकृत परियोजनाओं में जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने करने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्य रूप से निर्माण कार्यों पर 35 करोड़, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट में सफाई व्यवस्था के कार्य के दृष्टिगत डोर-टू-डोर कार्य संचालन के लिए लेबर आपूर्ति और अन्य कार्यों पर 18 करोड़ और जलापूर्ति व्यवस्था पर सात करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। बताया कि संभल नगर क्षेत्र में स्थित पौराणिक स्थलों, कूपों के पुनरुद्धार एवं उनको मूल स्वरूप में लाने के लिए 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। अन्य परियोजनाओं के कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इस दौरान अध्यक्ष आसिया मुशीर सहित 33 सभासद मौजूद रहे।
सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे 35 करोड़ रुपये
- बारिश से पहले नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए 50 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। साथ ही, लाइट की व्यवस्था के लिए दो करोड़ रुपये और सफाई व्यवस्था पर 35 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है। चौराहों के सौंदर्यीकरण और नामकरण के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

थाना, चौकी निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र को भी स्वीकृति
- पालिका सभागार में आयोजित हुई बैठक में बोर्ड ने रायसत्ती थाने के भवन निर्माण, मोहल्ला दीपासराय स्थित चौक में चौकी का निर्माण, जामा मस्जिद के निकट सत्यव्रत चौकी का निर्माण और रायसत्ती में नए थाने बनाए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र को भी अपनी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने की मांग
- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वार्ड-18 की सभासद व जिला योजना समिति में सदस्य चंचल ने अध्यक्ष को चार बिंदुओं को लेकर पत्र सौंपा। इसमें शंकर चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगवाने की मांग की है। साथ ही, हिंदुपुरा खेड़ा या फिर नखासा चौराहे पर मिसाइलमैन व पूर्व राष्ट्रपति अबुल कलाम की प्रतिमा लगवाने और मोहल्ला ठेर में बन रहे पार्क का नाम अटल बाल उद्यान पार्क रखे जाने की मांग की है। इसके अलावा चंदौसी चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed