फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   130 were caught for fake voting, including 60 women, report filed

Sambhal News: फर्जी मतदान करने पहुंचे 130 पकड़े गए, 60 महिलाएं भी शामिल, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
130 were caught for fake voting, including 60 women, report filed
संभल। जिले के आठ निकायों में हुए मतदान के दौरान 130 लोग फर्जी मतदान करने के प्रयास में पकड़े गए हैं। इनमें 60 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस ने फर्जी मतदाताओं को पकड़ने के लिए पूरी योजना बनाई थी। जिसमें पुलिस कामयाब भी रही। नखासा थाना क्षेत्र के बूथों से सबसे ज्यादा फर्जी मतदान के प्रयास में पकड़े गए हैं। पुलिस ने अलग अलग बूथ से 54 लोग पकड़े। इसमें 35 महिलाएं पकड़ी गई हैं। संभल कोतवाली क्षेत्र के बूथों से 24 महिलाएं पकड़ी गई हैं। हयातनगर और हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बूथों से भी महिलाएं पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि जिलेभर से 130 फर्जी मतदाता पकड़े गए हैं। इसमें 60 महिलाएं शामिल हैं। इनकी आईडी की जांच की जा रही है। धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की जांच भी की जा रही है। दस्तावेज तैयार किया गया है तो उसको लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed