फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   13 people of two families worsened condition of by eating buckwheat flour

नवरात्रि में मिलावट का 'विष': कुट्टू का आटा खाने से दो परिवार के 13 लोगों की हालत बिगड़ी, ये हुईं दिक्कतें

Sun, 03 Apr 2022 05:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी/चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी/चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Apr 2022 05:31 PM IST
सार

संभल के धनारी में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और कचौड़ी खाने से दो परिवार के 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। सुबह उठने पर सभी को उल्टी, दस्त और चक्कर आना शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। वहीं मामले को लेकर एसडीएम ने खाद्य विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
13 people of two families worsened condition of by eating buckwheat flour
कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में धनारी के कस्बा बस स्टैंड पर कुट्टू का आटा खाने से दो परिवार के कुल 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। सुबह सोकर उठने पर सभी को उल्टी, दस्त और चक्कर आना शुरू हो गया। सभी को उपचार के लिए निजी चिकित्सक व सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया। एसडीएम गुन्नौर ने इस मामले में खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


धनारी थाने के सामने रहने वाले रामबाबू शर्मा के घर में नवरात्र के पहले दिन शनिवार की शाम को कुट्टू के आटे की कचौड़ी बनी थी। जिसे सभी लोग खाकर सो गए। रात को सोते समय कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। रविवार की सुबह परिवार के लोग उठे, तो उन्हें उल्टी, दस्त होने लगे। चक्कर आने, आंखों में जलन की शिकायत भी होने लगी। इसके बाद रामबाबू, बड़े बेटा संकेत कुमार, बड़ी पुत्रवधु रिची शर्मा, छोटा बेटा संजीव शर्मा, राम बाबू की पत्नी फूलवती शर्मा की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया। वहां अब सभी के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन


इनके अलावा शनिवार की शाम को ही गांव धनारी की पूर्व प्रधान सुखलेश वार्ष्णेय के परिवार में भी कुट्टू के आटे से पकौड़ी बनाई गईं थीं। सभी का व्रत था और पकौड़ी खाकर सभी सोये थे। रविवार की सुबह उठने पर उनके परिवार के सभी सदस्यों को भी उल्टी, दस्त, चक्कर आने की शिकायत हुई। जिसमें पूर्व प्रधान सुखलेश, उनके पति दिनेशचंद, बड़ी पुत्रवधु शिल्पी वार्ष्णेय, दूसरा बेटा अतुल कुमार, दूसरी पुत्रवधु राजकुमारी, छोटा बेटा अंकित कुमार, छोटी पुत्रवधु संध्या वार्ष्णेय, बेटी अर्शिका का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। अब सभी की हालत में सुधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारों ने यह कहा-
एसडीएम गुन्नौर रामकेश धामा का कहना है कि गांव में कुट्टू के आटे की खाद्य सामग्री खाने से कुछ लोगों की तबियत बिगड़ी थी। अब सभी के स्वास्थ्य में सुधार हैं। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed