फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   13 infected including professor and hospital staff

प्रोफेसर और अस्पताल कर्मचारी समेत 13 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
13 infected including professor and hospital staff
संभल। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें प्रोफेसर और अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में पाए गए हैं। सभी की जांच एंटीजन किट से की गई थी। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि बबराला स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के दस कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इनमें दो शिक्षक और दो अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। संभल के यशोदा चौराहे पर रहने वाली एक प्रोफेसर और उनकी दस वर्ष की बेटी संक्रमित मिली हैं। यह दोनों मां-बेटी हाल ही में देहरादून से यात्रा कर लौटी थीं।
विज्ञापन

चंदौसी के गोपाल मोहल्ला निवासी व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है। यात्रा की हिस्ट्री तलाश की जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इसमें नौ मरीज ऐसे हैं जिनमें रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमण मिला है। रैंडम सैंपलिंग के दौरान अचानक मरीजों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है। बचाव ही अब उपाए है। लापरवाही बरतने पर संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed