फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   13 incidents of theft in one and a half month, not even one disclosed

डेढ़ माह में चोरी की 13 वारदातें, खुलासा एक का भी नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
13 incidents of theft in one and a half month, not even one disclosed
चंदौसी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले डेढ़ माह में 13 चोरी की वारदातें हुई हैं। पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। हैरानी की बात यह है कि चोर पुलिस कर्मियों के मकानों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी से 21 फरवरी तक चंदौसी शहर कोतवाली व आसपास के गांव में 13 चोरी की वारदात हुई हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह नागरिकों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के मकानों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। डेढ़ से माह से चोरी का सिलसिला बदस्तूर बना हुआ है। तीन चोरी की वारदातें तो दिनदहाड़े की हैं। मोहल्लों में आवाजाही के बाद भी सूने मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में भी तीन दो बार चोरी की और एक बार अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर चुके हैं।
विज्ञापन

चोरी की घटनाएं
- आठ जनवरी: जीआरपी थाने के पीछे से सिपाही की कार चोरी।
- दस जनवरी: पुरानी पैठ में निर्माणाधीन सूने मकान में चोरी।
- 21 जनवरी: गोलागंज में सूने मकान से डेढ़ लाख की चोरी।
- 22 जनवरी: बहजोई रोड स्थित एक बाइक शोरूम से डेढ़ लाख की चोरी।
- 27 जनवरी: गणेश कॉलोनी में दिनदहाड़े सिपाही के सूने मकान से चोरी।
- 27 जनवरी: बड़ा महादेव के प्राचीन शिव मंदिर के ताले तोड़ चोरी।
- चार फरवरी: सीकरी गेट में सूने मकान के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये की चोरी।
- छह फरवरी: वैशाली नगर में शिक्षक के सूने मकान के ताले तोड़कर आठ लाख रुपये की चोरी।
- सात फरवरी: किशोर न्याय बोर्ड में घुसकर कंप्यूटर सिस्टम चोरी।
- नौ फरवरी: भैतरी फाटक से ई-रिक्शा।
- नौ फरवरी: गांव बैरीखेड़ा के सूने मकान के ताले तोड़कर 70 हजार की चोरी।
- 16 फरवरी: किशोर न्याय बोर्ड से बैटरा चोरी।
- 20 फरवरी: दिनदहाड़े इंद्रा कॉलोनी में सिपाहियों के सूने मकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख के सामान की चोरी।
दिनदहाड़े महिलाओं के साथ हुई लूट का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
चंदौसी। 29 जनवरी को दिनदहाड़े दोपहर करीब 1.45 बजे बैंक जा रही विकास नगर निवासी महिला नीरू गोयल से दो बदमाशों ने सोने की दो अंगूठी व दस हजार रुपये की नकदी छीन ले गए थे। इसके अलावा आठ फरवरी की दोपहर पुरानी पैठ से बुर्कानशी गणेश कॉलोनी निवासी महिला मनु के बैग से सोने का डेढ़ तोले का हार निकाल रफूचक्कर हो गई थी। पुलिस दोनों लूट की घटना का खुलासा नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी:
- संभव हो, तो मेनगेट का ताला बाहर से न लगाएं।
- घर की सभी लाइटें बंद करके बाहर न जाएं,
- सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं।
- सीसीटीवी कैमरे को मोबाइल से जोड़कर रखें।
पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं। छोटी-छोटी चोरियां स्थानीय चोर ही कर रहे हैं। चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम लगाई गईं हैं। जल्द ही सभी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
आलोक सिद्धू, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed