{"_id":"672e715108d84dec380d3e66","slug":"125-lakh-cheated-from-bjp-leader-on-the-pretext-of-daughters-job-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-116246-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बेटियों की नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता से सवा लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बेटियों की नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता से सवा लाख ठगे
Sat, 09 Nov 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। एक युवक ने खुद को भाजपा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बताते हुए भाजपा के जिला मंत्री से सवा लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने जिला मंत्री को उनकी दो बेटियों की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। भाजपा नेता ने ठगी का अहसास होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली के गांव बेहटा जयसिंह निवासी भाजपा के जिला मंत्री हरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लोकसभा चुनाव के समय डब्बू नाम का एक युवक उनके घर आया था। उसने कहा था कि वह लोकसभा का टिकट मांग रहा है और उसके दो पेट्रोल पंप हैं। इसके अलावा वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी है। बाद में उसने बेटियों की नौकरी लगवाने की बात कहकर पहले 11 हजार रुपये व पांच-पांच फोटो और बाद में 1.20 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। जिसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। बाद में दूसरे फोन नंबर से कॉल करके एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी डब्बू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।