फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   चौकीदार के नाम पर राजनीति न हो, सुविधाएं दे सरकार

चौकीदार के नाम पर राजनीति न हो, सुविधाएं दे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार के नाम पर राजनीति न हो, सुविधाएं दे सरकार
संभल। ग्रामीण अंचलों में सूचना और सुरक्षा का प्रथम सूत्र माने जाने वाले चौकीदार अचानक लोगों की जुबान पर आ गए हैं। इनकी चर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में कम शहरी क्षेत्र में ज्यादा हो रही है। आखिर हो भी क्यों नही। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम के आगे चौकीदार जो लिख लिया है। वहीं विपक्षी दल चौकीदार चोर बोलकर ताना देते हैं। ऐसे में चौकीदारों में खुशी और मायूसी दोनों है। चौकीदारों का कहना है कि यदि सरकार हमारे नाम को बड़ा बना रही है तो मानदेय और सुविधाएं भी दे जिससे परिवार का पालन पोषण हो सके। चौकीदार चोर कहने वाली बात पर वह मायूस हो गए। उन्होंने एक सुर में कहा कि राजनीति के चक्कर में चौकीदार जैसे मेहनती और ईमानदार व्यक्ति को बदनाम नहीं करना चाहिए। भाजपा के चौकीदार कैंपेन को लेकर ग्रामीण अंचलों में बसे चौकीदारों से संवाद किया। सभी सरकार से मिलने वाली सुविधाओं और मानदेय का रोना रोते नजर आए। चौकीदारों का कहना है कि सरकार नाम के साथ सुविधाएं और मानदेय बढ़ाए। जिससे परिवार का गुजार हो सके।
विज्ञापन


क्या बोले चौकीदार
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम के साथ चौकीदार लिखा है, यह खुशी की बात है लेकिन नाम को आगे बढ़ाने से बेहतर होता की वह गरीब चौकीदारों के लिए सुविधाएं देते। चौकीदार मेहनत करने के बाद भी परेशानी की जिंदगी बिताते हैं।
विज्ञापन

राजू, चौकीदार

-नाम का इस्तेमाल कर राजनीति हो सकती है। विपक्षी दल चोर कह रहे हैं। जबकि चौकीदार मेहनती और ईमानदार होता है। पुलिस के साथ रात में भी मेहनत करता है। लेकिन मानदेय के नाम पर मात्र 1500 रुपये दिए जाते हैं। वर्दी और डंडा तक नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी सिंह, चौकीदार

-यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री चौकीदार जैसा छोटा नाम अपने नाम के साथ जोड़ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री को चौकीदारों की बदहाली का भी संज्ञान लेना चाहिए। जिससे परिवार का पालन हो सके। सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जाती। चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया जाए और वर्दी दी जाए।

सखावत, चौकीदार

प्रधानमंत्री ने चौकीदारों को समाज के सामने इज्जत देने का काम किया है, लेकिन विपक्षी दल खुले मंच से चौकीदार चोर है बोल कर अपमानित करते हैं। यह चौकीदारों का अपमान है। गरीब चौकीदारों के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए। अगर चौकीदारों के लिए कुछ करना है तो मानदेय और सुविधाएं दी जाएं।
रतनपाल सिंह, चौकीदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed