फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रजपुरा में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

रजपुरा में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
संभल। घर से एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए जा रहे शिक्षक की बाइक को सामने से तीव्र गति से आ रही पशुओं से भरी अनियंत्रित डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, लेकिन परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई के लिए इनकार कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा के अमन शर्मा (20वर्ष) पुत्र सुभाष शर्मा हर रोज की भांति शनिवार को भी क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए जा रहे थे। सुबह-सुबह बच्चों को कोचिंग देने के लिए वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकल पड़े। तकरीबन साढ़े सात बजे जिनकी बाइक बबराला-अनूपशहर मार्ग पर चाऊपुर और इसकी मढ़ईयां के बीच पहुंची ही थी कि अनूपशहर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पशुओ से भरी एक डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद जिजौड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद सूचना परिजनों को दी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि हमने परिजनों ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए कहा था लेकिन उन्होंने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed