{"_id":"5c6db88dbdec224df422e72c","slug":"121550694541-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से धन उगाही करने पर चकबंदी लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से धन उगाही करने पर चकबंदी लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों से उगाही करने पर चकबंदी लेखपाल निलंबित
चंदौसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों से सुविधा शुल्क लेकर उनके नामों को पात्रता सूची से जोड़ने के आरोप में एक चकबंदी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ईसमपुर सैलाब पुख्ता के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि चकबंदी लेखपाल अजय कुमार किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में पात्रता सूची में नाम शामिल करने के नाम पर किसानों से धन उगाही कर रहा है। ग्रामीणों ने कुछ सबूत भी चकबंदी अधिकारी को दिए। चकबंदी अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट भेजी तो बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) ओपी गुप्ता ने लेखपाल अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में उसे चकबंदी अधिकारी द्वितीय के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।