{"_id":"620413888b088d11f25ba8c7","slug":"12-thousand-population-troubled-by-power-cut-sambhal-news-mbd418442041","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान 12 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान 12 हजार की आबादी
विज्ञापन
संभल। संभल के नजदीकी गांव नूरियो सराय में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ये समस्या पिछले डेढ़ महीने से बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। छह से आठ घंटे बिजली मिल रही है। उसमें भी शाम से रात तक ट्रिपिंग के साथ दी जा रही है।
संभल शहर से सटे इस गांव की आबादी 12 हजार है। पिछले डेढ़ महीने से बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर कम क्षमता के हैं। आए दिन होने वाले फाल्ट का भी समाधान नहीं हो रहा है। गांव में 100 केवीए वाले दो ट्रांसफार्मर हैं। एक ट्रांसफार्मर 400 केवीए क्षमता का है। जबकि गांव में लोड ज्यादा है। जिससे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए।
ये बोले ग्रामीण
लगभग डेढ़ महीने से गांव में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। जिससे पानी तक की भी दिक्कत रहती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मौसूफ हैदर कैफी, गांव नूरियो सराय
शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक बिजली आती है। फिर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली दी जाती है। उसमें भी ट्रिपिंग होती है। ये समस्या डेढ़ महीने से है।
मोहम्मद आमिर, गांव नूरियो सराय
बिजली कटौती होने से काफी परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों को शिकायत भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। पीने के पानी की भी समस्या है।
अकील सैफी, गांव नूरियो सराय
सुबह के समय बिजली न आने से पानी की समस्या रहती है। रात में ट्रिपिंग की से मोहल्ले में भी अंधेरा रहता है। चोरी की घटनाओं का डर बना रहता है। हमें इस समस्या से निजात चाहिए।
लकी सैनी, गांव नूरियो सराय
क्षेत्र में सर्दी के चलते लोगों के घरों में हीटर आदि जल रहे हैं। जिसके कारण ओवरलोड से पिछले दस दिनों से आए दिन फाल्ट की शिकायत हो रही है। कुछ मौसम की गड़गड़ी के कारण भी कटौती हो रही है। लेकिन अब फाल्ट की शिकायत नहीं है। समय पर बिजली दी जाएगी।
बीसी त्यागी, अवर अभियंता, बिजली विभाग, संभल