फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   12 corona patients were found in the district, number of active patients reached 44

Sambhal News: जिले में कोरोना के 12 मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 44 पहुंची

Sun, 30 Apr 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
12 corona patients were found in the district, number of active patients reached 44
संभल। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 44 हो गई है। राहत की बात यह है कि 16 मार्च से जो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उसमें 107 स्वस्थ हो गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि संक्रमित मरीजों में चंदौसी के पंचशील कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, संभल के नखासा निवासी 23 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवती, 53 वर्षीय महिला, हयातनगर निवासी 22 वर्षीय युवती, हजरतनगर गढ़ी निवासी 21 वर्षीय युवती, बहजोई के गांव दूधापुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी, ओरंगाबाद निवासी 22 वर्षीय युवक, रायपुर कलां निवासी 22 वर्षीय युवक, अफजलपुर डरौली निवासी 11 वर्षीय बालिका, बहजोई निवासी 23 वर्षीय युवती और 22 वर्षीय युवक शामिल हैं। बताया कि जो कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इन्हें खांसी, जुकाम, बुखार और गले की खराश की समस्था थी। रैंडम सैंपलिंग की गई। इसके बाद आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed