{"_id":"69865173b4bc6b93ff044e14","slug":"1127-votes-were-cast-out-of-1190-in-the-bahjoi-college-elections-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-131971-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई महाविद्यालय के चुनाव में 1190 में पड़े 1127 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई महाविद्यालय के चुनाव में 1190 में पड़े 1127 मत
विज्ञापन
बहजोई। द बहजोई एजूकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से संचालित बहजोई महाविद्यालय बहजोई के प्रबंध समिति के चुनाव में कुल 1190 मतों में से 1127 मत पड़े।
शुक्रवार को बहजोई महाविद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव अधिकारी लवमोहन वाष्र्णेय व पर्यवेक्षक मुरादाबाद के केजीके कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एके सिंह की देख रेख में शाम पांच बजे तक महिला व पुरुष मतदाताओं ने कतार में खड़े होकर बारी-बारी से मतदान किया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए । इनमें सुबह 10 बजे तक 55 मत पड़े। इसी प्रकार 11 बजे तक 127, दोपहर 12 बजे तक 235, दोपहर 1 बजे तक 365, दोपहर बाद दो बजे तक 523 व दोपहर बाद 3 बजे तक 688 मत पड़े। इसके बाद दोपहर बाद चार बजे तक 857 तथा शाम पांच बजे तक कुल 1127 मत पड़े।
वहीं, मतदान में स्थानीय समेत चंदौसी, अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद व बुलंदशहर तथा दिल्ली आदि से बहजोई पहुंचे मतदाताओं ने मतदान में भागीदारी की। वहीं, चुनाव के दौरान आसपास के इलाके प्रत्याशियों के बैनर व पोस्टर से पटे पड़े थे। मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इसके बाद बहजोई महाविद्यालय परिसर में मतगणना शुरू हो गई। चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक की देख रेख में इस बीच, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह समेत प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार तथा इंस्पेक्टर सतेंद्र पंवार मय पुलिस व पीएसी के तैनात रहे। वहीं, एलआईयू भी अलर्ट रही।
विज्ञापन
यह हैं चुनाव में विभिन्न पदों के प्रत्याशी
बहजोई। चुनाव अधिकारी लव मोहन वाष्र्णेय के मुताबिक अध्यक्ष पद पर दिपेंद्र कुमार उर्फ टिंकू सेठ व विनोद कुमार, सचिव पद पर अजय कुमार व नीरज कुमार, उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद रोरा व सोमप्रकाश, कोषाध्यक्ष पद पर उत्कर्ष वाष्र्णेय व विनोद कुमार गुप्ता तथा उप सचिव पद पर राहुल कुमार चारुल व सुमित कुमार रहे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सदस्य पद के लिए आयुष वाष्र्णेय, अभय कुमार, अमर वाष्र्णेय, धर्मेश कुमार, कपिल वाष्र्णेय, मनोज कुमार, निखिल कुमार, प्रयाग गुप्ता, रूपक वाष्र्णेय, सचिन कुमार, शिखा, तनुज कुमार गुरू व तरुण वाष्र्णेय रहे।