{"_id":"5c51fe4ebdec22737148529d","slug":"111548877390-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर लौटा तो शादी शिल्पी से ही होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर लौटा तो शादी शिल्पी से ही होगी
विज्ञापन
चंदौसी। शादी के दो दिन पहले लापता हुए दूल्हे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी है। वर पक्ष के लोगों का कहना है कि कन्या पक्ष के लोगों से दहेज या अन्य किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। जब युवक वापस लौटेगा तो उसी युवती से उसकी शादी की जाएगी।
शहर के विकास नगर निवासी स्वर्गीय श्याम मोहन के पुत्र अंकुर की शादी बिलारी के कुआंखेड़ा गांव निवासी प्रमोद तोमर की बेटी शिल्पी के साथ तय है। बारात 28 जनवरी को जानी थी लेकिन अंकुर ठाकुर 26 जनवरी को ही घर से लापता हो गया। तब से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
अंकुर की मां धर्मवती का कहना है कि उम्मीद थी कि वह लौट कर आएगा, तय समय पर ही बारात जाएगी। सारी तैयारियां भी लगातार की जा रही थी। लेकिन अंकुर के नहीं लौटने के कारण ही बारात नहीं जा सकी। कन्या पक्ष के लोगों का बहुत नुकसान हुआ, लेकिन शादी नहीं करने जैसी कोई बात उनके परिवार में किसी के भी दिमाग में नहीं थी, ना ही किसी तरह का कोई दहेज मांगा गया है।
विज्ञापन
कोतवाली में अंकुर की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। अंकुर की किसी से बातचीत भी नहीं होती थी। जैसे ही अंकुर लौटता है तो उसकी शादी वहीं की जाएगी, जहां तय है। इतना जरूर है कि जब पिछले साल रिश्ता तय हो रहा था, तो वर पक्ष ने कहा था कि घर में दो शादियां की हैं, इसलिए शादी अगले साल की जा सकेगी। अब साल भर बाद शादी हो रही थी।