फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   राष्ट्र का असली निर्माता होता है शिक्षक

राष्ट्र का असली निर्माता होता है शिक्षक

Thu, 06 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र का असली निर्माता होता है शिक्षक
बबराला/रजपुरा/गवां। गुन्नौर तहसील के दर्जनों शिक्षण संस्थानों में डा. राधाकृष्ण सर्वपल्ली का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय गुरुजनों को उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कुछ स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक का दायित्व निभाते हुए कक्षाओं की कमान खुद संभाली।
विज्ञापन

कस्बा बबराला के लोहिया कान्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय निदेशक उमेश यादव व प्रधानाचार्य सविता सिंह समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को उपहार और भेंट कर सम्मानित किया। कस्बा में बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने शिक्षक के महत्व प्रकाश डाला। बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कॉलेज में प्रशासनिक अधीक्षक योगेंद्र सिंह यादव और प्राचार्य डॉ एमपी सिंह ने शिक्षक को राष्ट्र का निर्माता बताया। कस्बा रजपुरा के सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज में अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह उर्फ संजय त्यागी और प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव ने डा. राधाकृष्ण सर्वपल्ली के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। जहां बच्चों ने शिक्षकों का दायित्व का निर्वहन करते हुए कक्षाओं की खुद कमान संभालते हुए शिक्षा कार्य किया। जबकि कायनात गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य को बच्चों ने सम्मानित किया और कायनात गिलॉरियस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं, कस्बा गवां के हरिबाबा जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हरीश पाल सिंह ने कहा कि गुरु ही जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर लाता है। इसलिए गुरु को भगवान की अपेक्षा उच्च श्रेणी का दर्जा दिया गया है। जो भगवान के पास तक जाने की मार्ग बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed