{"_id":"5b5b77844f1c1b58488b74fd","slug":"111532721028-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के साथ गुरू पूर्णिमा महोत्सव समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के साथ गुरू पूर्णिमा महोत्सव समापन
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गवां। गुन्नौर तहसील के खादर इलाके में गंगा किनारे स्थित प्रसिद्ध हरिबाबा बांध धाम पर चल रहे सात दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आखिरी दिन गंगा स्नान के साथ समापन हो गया। जहां पहुंचे हजारों श्रद्घालुओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर मंदिर में माथा टेका और हरिबाबा महाराज से मन्नत मांगी। बांध धाम पर मिट्टी डालकर परिक्रमा मार्ग पर गमन किया और भंडारे में भोजन किया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां के निकट स्थित गांव मोलनपुर पर प्रसिद्घ धाम श्रीहरिबाबा बांध आश्रम पर अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम गंगा में स्नान किया। जिसके बाद हरि बाबा महाराज के मंदिर में दर्शन किए आस्था की केंद्र पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक मन्नत मांगी और बांध की परिक्रमा की। वर्षों पुरानी परंपरा निभाते हुए श्रद्धालुओं ने बांध पर मिट्टी डाली और रासलीला का मंचन देखा, श्रीमद्भागवत कथा, भजन-कीर्तन और अखंड-कीर्तन का श्रवण किया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में भोजन किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान लगातार बढ़ रही बारिश में श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और भारी भीड़ में नजर आए श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे। मेला सुरक्षा प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्घालु पहुंचे जिन्होंने आस्थान अनुरूप लुप्त उठाया। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी व कई थानों की फोर्स लगाई गई है।
मेले में श्रद्घालुओं ने की खरीदारी
बबराला/गवां। हरिबाबा बांध धाम पर लगे सात दिवसीय मेले में पहुंचे श्रद्घालु ने बच्चों के खेल खिलौने समेत अन्य घरेलू सामान की खरीदारी की। बच्चों ने चरख, झूला का लुप्त उठाया। युवाओं ने रंग मंच कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।