{"_id":"6a0e1bf3635427165e04b106","slug":"11-unemployed-youth-got-jobs-in-the-employment-fair-their-faces-lit-up-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129417-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोजगार मेले में 11 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोजगार मेले में 11 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी, खिले चेहरे
Thu, 21 May 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 21 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा की डिक्सन टेक्नोलॉजी और ग्रो फास्ट फर्टिलाइजर्स कंपनी ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। मेले में 37 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 युवाओं का प्रथम स्तर पर चयन हुआ। नियुक्ति पत्र मिलने पर चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिला सेवायोजन कार्यालय संभल की ओर से बुधवार को राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में नोएडा की डिक्सन टेक्नोलॉजी और ग्रो फास्ट फर्टिलाइजर्स कंपनी साक्षात्कार के लिए पहुंची। कंपनी अधिकारियों ने ट्रेनी ऑपरेटर और बिक्री सलाहकार पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में कुल 37 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद डिक्सन टेक्नोलॉजी के लिए छह और ग्रो फास्ट फर्टिलाइजर्स कंपनी के लिए पांच अभ्यर्थियों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिन्हें पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मेले के दौरान अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग भी की गई। उन्हें सरकारी, अर्धसरकारी और निजी क्षेत्रों में आने वाली नौकरियों की जानकारी देकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी आमिर ज़ुबैर के नेतृत्व में मेला प्रभारी गौरव पूठिया ने किया।
बदलाव: