फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11 crore sanctioned for CM Awas Yojana in the district.

Sambhal News: जिले में सीएम आवास योजना के लिए 11 करोड़ रुपये मंजूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
11 crore sanctioned for CM Awas Yojana in the district.
बहजोई। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के लिए शासन ने जिले को करीब 11.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। योजना के तहत वर्ष 2026-27 में जिले को 943 आवासों का लक्ष्य मिला है। इसके लिए पंजीकरण और जियो टैगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण अखिलेश कुमार चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2026-27 के तहत जिले को 943 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए शासन से प्रति आवास 1.20 लाख रुपये की दर से कुल 11 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। लक्ष्य के अनुसार ब्लॉक असमोली को 119, बहजोई को 118, बनियाखेड़ा को 118, गुन्नौर को 118, जुनावई को 118, पवांसा को 118, रजपुरा को 117 तथा संभल को 117 आवास आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉकवार अब तक 269 आवासों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि शेष 674 आवासों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकृत आवासों में से 181 का जियो टैगिंग कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 88 आवासों की जियो टैगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने बताया कि यदि कोई पात्र लाभार्थी अब तक मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गया है तो वह जल्द ही योजना के पोर्टल पर आवेदन करा दे। योजना में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं, जिनके पति की मौत हो चुकी हो, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति, दैवी आपदा से प्रभावित लोग तथा कुष्ठ रोगी सहित अन्य पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article