फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1050 quintals of sugarcane seeds of six species reached Sambhal from research centers

Sambhal News: शोध केंद्रों से छह प्रजाति का 1050 क्विंटल गन्ने का बीज पहुंचा संभल

Sat, 30 Mar 2024 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
1050 quintals of sugarcane seeds of six species reached Sambhal from research centers
चंदौसी। गन्ना विभाग लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ना प्रजाति को-0238 को रिप्लेस करने में जुटा है। आगामी समय में नई प्रजातियों की बुवाई पर जोर रहेगा। जनपद को शोध संस्थान केंद्रों से नई प्रजातियों का 1050 क्विंटल बीज आवंटित हुआ है। इस बीज की विभाग स्वयं की देखरेख में किसानों से बुवाई कराकर बीज तैयार करेगा।
विज्ञापन

संभल जिले में करीब 53 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की फसल होती है। इसमें से अकेले करीब 90 फीसदी क्षेत्र में को-0238 गन्ने की प्रजाति है। अच्छे उत्पादन की वजह से यह प्रजाति किसानों की पहली पसंद बनी है लेकिन अब यह लाल सड़न रोग से प्रभावित हो गया है। इलाज के बाद भी इसकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। रेड राट रोग का प्रकोप लगातार बढ़ने के चलते इसके उत्पाद में गिरावट आई है। साथ ही अधिक कीटनाशकों का प्रयोग से गन्ना फसल की लागत में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

अब गन्ना विभाग इसे पूरी तरह रिप्लेस करने में जुटा है। 0238 के स्थान पर नई और उन्नतशील गन्ने की प्रजातियों की बुवाई पर जोर है। शोध स्थान केंद्रों से जनपद को 1050 क्विंटल नई प्रजातियों का बीज आवंटित हुआ है। जिसमें को-0118, कोशा-13238, कोलख -14201, को-15023 समेत गन्ने की छह उन्नत प्रजातियां शामिल हैं। गन्ना विभाग इस बीज को स्वयं की देखरेख में किसानों से बुआई कराए। जिसे अगले साल किसानों को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद को शोध केंद्रों से इन प्रजातियों का बीज हुआ आवंटित
प्रजाति क्विंटल
को-0118 500
कोशा-13235 100
को-15023 100
कोलख-14201 200
कोशा-16235 100
कोशा-14234 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed