{"_id":"5c365a4fbdec2256b262f3ca","slug":"101547065935-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले, दस करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले, दस करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के तहत दूसरे दिन भी लगातार शहर की आधा दर्जन बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने इलाहाबाद शाखा पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दूसरे दिन भी बैंकों के बंद रहने के कारण आज भी आठ से दस करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
बैंक कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली बैंक कर्मचारी बुधवार की सुबह दस बजे इलाहाबाद बैंक शाखा पर एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन कर बैंक की सरकारी नीतियों की निंदा की। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव आलोक दत्त दुबे ने कहा कि सरकार को बैंक कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करना चाहिए। जिन नीतियों का विरोध किया जा रहा है, उन्हें खत्म किया जाना चाहिए। दूसरे दिन हड़ताल में भी इलाहाबाद बैंक, ओबीसी, केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक, जिला सहकारी बैंक, यूनियन बैंक आदि शामिल रही। कई अन्य बैंक शाखाओं में भी कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया है। इसके अलावा भारतीय जीवन निगम के अधिकारी कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे, जिसके कारण एलआईसी कार्यालय में भी कार्य प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों में अर्जुन कुमार, गोपाल चतुर्वेदी, जसवंत सिंह, स्वदेश कुमार, भूरा, हेमराज, वीपी गुप्ता, अरविंद कुमार, राजू आदि शामिल रहे।