{"_id":"5b4a5a984f1c1b43748b4bec","slug":"101531599512-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक पर योजनाओं के लाभ के लिए वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक पर योजनाओं के लाभ के लिए वसूली का आरोप
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा/बबराला। क्षेत्र के एक गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक रोजगार सेवक पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत गांव की दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी से की है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा की दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के रोजगार सेवक ने उनसे आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और शौचालय बनवाने के नाम पर अवैध वसूली कर ली। रोजगार सेवक कई महीनों तक उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भरोसा देता रहा। लेकिन उन्हें न पैसे वापस मिले न ही उनकी पेंशन बनी और ना ही आवास मिले। गांव की सोमवती,आसमा, फईम, ओमप्रकाश, सरवती, मीना, पप्पी, नन्ही, ओमवती, मेराज आदि ने शिकायत की है। वही रोजगार सेवक ने आरोपों का खंडन करते हुए शिकायत झूठी बताया।