फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   101 packets of NPK found in villager's house, case registered after sealing it

Sambhal News: ग्रामीण के घर में मिले एनपीके के 101 कट्टे, सील करने के बाद केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
101 packets of NPK found in villager's house, case registered after sealing it
सरायतरीन। गांव बिजपुरी में बृहस्पतिवार की शाम जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार ने सूचना पर ग्रामीण के घर छापा मारा। इस दौरान घर के अंदर 101 कट्टे एनपीके के मिले। इनका लेखा-जोखा न मिलने पर संदिग्ध मानते हुए सील कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीण के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार ने पुलिस को बताया कि पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिजपुरी में ग्रामीण के घर पर खाद होने की सूचना मिली थी। तत्काल जांच के लिए सहायक आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता अधिकारी वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय, अपर जिला कृषि अधिकारी विजय कुमार के प्रतिनिधि शिवम, मोहित कुमार और आदेश कुमार के साथ ग्रामीण के घर पर छापा मारा। घर के अंदर 101 एनपीके के कट्टे मिले हैं। तत्काल ग्रामीण के घर पर ही रखकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed